चीन के होतान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 4.7 तीव्रता थी तीव्रता

Rohit Kumar
3 Min Read

बीजिंग: चीन के होतान शहर में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने बताया कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई, जो होतान से 263 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में आया. होतान, पश्चिमी चीन के एक स्वायत्त क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिमी झिंजियांग का एक प्रमुख शहर है. यूएसजीएस ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 5:30 बजे आया, जिसकी जमीन से गहराई 17 किमी थी. भूकंप का केंद्र क्रमशः 35.053 डिग्री उत्तरी और 81.395 डिग्री पूर्वी अक्षांश था. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

इससे पहले अफगानिस्तान में इस महीने अब तक भूकंप के 4 झटके महसूस किए जा चुके हैं. ये चारों ही भूकंप फैजाबाद में आए हैं. गत 9 मार्च की सुबह अफगानिस्तान में 07:06 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.7 रही, जिसका केंद्र ​​फैजाबाद से 285 किलोमीटर पूर्व-उत्तर पूर्व में था. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, 7 मार्च की देर रात 1:40 बजे राजधानी काबुल में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जो धरती के 136 किलोमीटर की गहराई में था. इससे पहले 2 मार्च को अफगानिस्तान के फैजाबाद क्षेत्र में ही दोपहर 2:35 बजे 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था.

तुर्किये और सीरिया में इस साल 6 फरवरी को आए विनाशकारी भूकंप के बाद से लोगों में डर है. भारत में भी समय समय पर भूकंप के झटके महसूस होते रहते हैं. तुर्किये और सीरिया में भूकंप के चलते 52,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. अकेले तुर्किये में 45,000 से ज्यादा मौतें हुई हैं. य​हां भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.8 थी. भूकंप का केंद्र दक्षिणी तुर्किये का गाजियांटेप था. पहले विनाशकारी झटके के कुछ देर बाद 6.4 तीव्रता का एक और भूकंप आया था. कंपन इतना तेज था कि लाखों की संख्या में मकानें और इमारतें पलक झपकते ही जमींदोज हो गईं. तुर्किये में भूकंप के एक महीने बाद भी मलबा हटाने का काम चल रहा है, और शवों के मिलने का सिलसिला जारी है.

Share This Article
Leave a Comment