कराची में मतदान केंद्रों पर छाया रहा सन्नाटा, MQM के सदस्यों ने किया था चुनाव का बहिष्कार

Rohit Kumar
2 Min Read

पाकिस्तान के कराची में नेशनल एसेंबली 245 ( NA-245) निर्वाचन क्षेत्र में हुए उपचुनावों का मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (MQM) के सदस्यों ने  बहिष्कार किया जिसकारण मतदान केंद्रों पर पूरी तरह सन्नाटा छाया रहा।  पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के नेता डा आमिर लियाकत हुसैन के निधन के बाद यह सीट खाली थी और 21 अगस्त को यहां मतदान करवाया गया था।

मतदान का बहिष्कार करने के लिए MQM के नेता ने पत्र और पर्चे भी निर्वाचन क्षेत्र में वितरित किए थे और लोगों से उपचुनाव का बहिष्कार करने के लिए कहा था। आम तौर पर चुनाव के दिन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगती हैं और मतदान शिविरों में भीड़ होती है, लेकिन हुसैन की अपील पर लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया और मतदान केंद्र पर कोई भीड़ नहीं देखी गई। क्षेत्र में राजनीतिक दलों द्वारा लगाए गए मतदान शिविर खाली रहे।

कराची के NA-245 निर्वाचन क्षेत्र में केवल 11.8 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। निर्वाचन क्षेत्र में रजिस्टर्ड मतदाताओं की कुल संख्या 5,15,003 है, लेकिन MQM के संस्थापक और पार्टी नेता अल्ताफ हुसैन द्वारा मतदान बहिष्कार की अपील के बाद केवल 60,760 वोट पड़े। हुसैन ने एक वीडियो जारी कर उपचुनावों का बहिष्कार करने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा था कि जनता की सही और सच्ची प्रतिनिधि पार्टी MQM की राजनीतिक, संगठनात्मक और कल्याणकारी गतिविधियों पर हर तरह की पाबंदियां लगाई गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि हमारे पार्टी का प्रधान कार्यालय असंवैधानिक और अवैध रूप से सील कर दिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment