जनपद में स्थापित पशु चिकित्सालय बोड़ाकी में जनपदीय प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट की हुई स्थापना

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर सुहास एल वाई ने सर्व साधारण का आह्वान करते हुए जानकारी दी है कि निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल से संबंधित कार्यकलापों का ऑनलाइन डाटा फीडिंग, गो आश्रय पोर्टल मोबाईल ऐप तथा धनराशि हस्तांतरण पीएफएमएस के माध्यम से कराए जाने के लिए शासन से निर्देश प्राप्त हुए हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में स्थापित पशु चिकित्सालय बोड़ाकी में जनपदीय प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट की स्थापना की गई है।जिसमें यूनिट प्रभारी के रूप में पशु चिकित्सा अधिकारी बोड़ाकी के डॉ चंद्रभान को नामित किया गया है जिनका मोबाइल नंबर 8630373389 एवं ईमेल आईडी- dr.cbkushwaha@gmail.com हैं। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट का समय सुबह 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक होगा।

Share This Article
Leave a Comment