दादरी पुलिस ने एक गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना दादरी पुलिस ने एक गांजा तस्कर बलवेंद्र राणा पुत्र दिनेश कुमार निवासी टीचर्स काँलोनी नवीन अस्पताल के पीछे रेलवे रोड कस्बा व थाना दादरी गौतमबुद्धनगर को तहसील कट जीटी रोड के पास से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया है।अभियुक्त शातिर किस्म का गांजा तस्कर है।जिसके विरूद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment