व्यक्ति की गोलियां मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Amit
2 Min Read
पंजाब। बटाला में एक व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक गांव के सरपंच का भाई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। बटाला से महज 4 किलोमीटर दूर गांव रसूलपुर के पास के मौजूदा सरपंच के छोटे भाई की अज्ञात हमलावरों ने कार में गोलियां मारकर हत्या कर दी है। रविवार को सुबह कार में मृतक का शव मिला है। कार के पास कर पांच कारतूस के खोल भी मिले हैं। रविवार को सुबह सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी बटाला संजीव कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। मृतक  पहचान बलबीर सिंह (50) निवासी गांव करनामा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे के कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतक बलबीर सिंह के भाई गांव कारनामा के सरपंच गुरमीत सिंह ने बताया कि उसके भाई बलबीर सिंह की गांव पंजगराइयां में इलेक्ट्रिशियन की दुकान है। शनिवार रात को करीब 9:20 पर वह दुकान बंद करके घर आ रहा था तो रास्ते में ही किसी ने उसकी गोलियां मार कर हत्या कर दी। रविवार सुबह ही उनको इस हत्याकांड के बारे में पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी।
Share This Article
Leave a Comment