Delhi Accident: डिवाइडर पर चढ़ी अनियंत्रित कार, रेलिंग का सरिया सीने में धंसने से कारोबारी की मौत

Rohit Kumar
1 Min Read

बाहरी दिल्ली। भारत नगर थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात इनोवा कार संतुलन बिगड़ जाने से फ्लाईओवर के डिवाइडर पर चढ़ गई। इससे डिवाइडर पर लगी लोहे की रेलिंग का सरिया इनोवा चला रहे कारोबारी के सीने में धंस गया, जिससे उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। कारोबारी की पहचान 40 वर्षीय रंजन वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

डेरावल नगर में परिवार के साथ रहते थे रंजन वर्मा

उत्तरी-बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि रंजन वर्मा डेरावल नगर में परिवार के साथ रहते थे। रविवार की रात भरत नगर थाना क्षेत्र स्थित सत्यवादी फ्लाईओवर से नेताजी सुभाष प्लेस की ओर जा रहे थे।

पुलिस को रात 12:11 बजे सत्यवती फ्लाईओवर पर हादसे की जानकारी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने एक इनोवा कार को दुर्घटनाग्रस्त पाया।

घायल राजन वर्मा को तुरंत एंबुलेंस से अशोक विहार स्थित दीपचंद बंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि कार काफी तेज रफ्तार में थी। संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ है।

Share This Article
Leave a Comment