जेवर एयरपोर्ट पर आज बड़ा सुरक्षा अभ्यास: 2 बजे बजेगा सायरन, विमान क्रैश की मॉक ड्रिल से परखी जाएगी आपातकालीन तैयारी

News Desk
1 Min Read

जेवर (ग्रेटर नोएडा)। ग्रेटर नोएडा में नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज गुरुवार को दोपहर में 2 बजे होने वाली मॉक ड्रिल को लेकर सभी विभागों ने तैयारी पूरी कर ली है। ठीक 2 बजे सायरन बजाते हुए विमान क्रैश होने की सूचना दी जाएगी।

जानकारी के अनुसार, जिस विमान को क्रश बताया जाएगा उसके अंदर 178 पैसेंजर सवार होंगे, जिसमें बुजुर्ग, महिला और बच्चे सभी शामिल बताए जाएंगे।

वहीं, मॉक ड्रिल में हिस्सा ले रही अग्निशमन पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल राहत पर बचाव कार्य में जुट जाएंगी। तत्काल घायलों को अस्पताल भेजा जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment