
ग्रेटर नोएडा। बीटा दो कोतवाली क्षेत्र के ऐच्छर गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) शाखा में कथित घोटाले का मामला बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार तक करीब 30 खाताधारकों ने एफडी तोड़कर और बचत खाते से रकम में हेरफेर की शिकायत दर्ज कराई है।
अभी तक की जांच में इन 30 खाता धारकों की करीब 35 करोड़ रुपये राशि हेरफेर किए जानें की बात सामने आई है। फिलहाल खाता धारक लगातार अपने-अपने अकाउंट की जांच करने आ रहे हैं।
शाखा प्रबंधक समेत पांच कर्मचारी निलंबित
मामला सामने आने के बाद बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय ने शाखा प्रबंधक समेत पांच कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है और शाखा में नए स्टाफ की तैनाती की है। बैंक की एंटी करप्शन टीम भी जांच कर रही है।
वहीं, भारतीय किसान यूनियन (कृषक) ने गबन की रकम 130 से 150 करोड़ होने का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। हालांकि कुल रकम की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस ने 18 खाता धारकों की एचडी तोड़कर धनराशि हेर फेर करने का केस दर्ज जांच कर रही है।
