रिलायंस कम्युनिकेशंस के एमडी गौतम दोषी को कोर्ट ने 1 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा

Amit
1 Min Read

नई दिल्ली: रिलायंस कम्युनिकेशंस  से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग  के एक बड़े मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने कंपनी के प्रबंध निदेशक  गौतम भाईलाल दोषी को 1 जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्रवर्तन निदेशालय  ने गुरुवार को उनकी रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें विशेष अदालत में पेश किया था, जहाँ से उन्हें जेल भेजने का आदेश जारी हुआ।

गौरतलब है कि गौतम दोषी को रिलायंस कम्युनिकेशंस के खिलाफ चल रही मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में ईडी ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद गत 13 जून को अदालत ने उन्हें पूछताछ के लिए ईडी की हिरासत  में सौंपा था। ईडी इस मामले में वित्तीय अनियमितताओं और फंड के अवैध ट्रांसफर को लेकर गहन जांच कर रही है।

गौतम दोषी से ईडी की हिरासत में हुई पूछताछ के बाद अब उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। ईडी के अधिकारी इस बात की तफ्तीश कर रहे हैं कि रिलायंस कम्युनिकेशंस से जुड़े इस धनशोधन मामले के तार और किन-किन लोगों से जुड़े हैं। इस हाई-प्रोफाइल मामले में आने वाले दिनों में कुछ और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

Share This Article
Leave a Comment