बवाना में दिनदहाड़े कारोबारी की गोली मारकर हत्या, लूट का विरोध बना वजह?

Amit
1 Min Read

दिल्ली- दिल्ली के बाहरी क्षेत्र बवाना में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्लास्टिक कारोबार से जुड़े एक व्यापारी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश के दौरान विरोध करने पर कारोबारी को निशाना बनाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक पर सवार तीन से चार बदमाश मौके पर पहुंचे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि भागते समय आरोपियों ने कारोबारी के सिर में गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके को घेर लिया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों और दुकानदारों से पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।

पुलिस  आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Share This Article
Leave a Comment