डीएसपी ने भाभी के साथ किया दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

Amit
1 Min Read
भिलाई। छत्तीसगढ़ में एक डीएसपी पर भाभी से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार सुकमा में पदस्थ डीएसपी पर रिश्ते में भाभी लगने वाली महिला ने ये आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला आरोपी डीएसपी की मौसी की बहू है। मौसी का घर दुर्ग में है। बताया जा रहा है कि अधिकारी के अपने मौसी के घर आना-जाना लगा रहता है।
इसी बीच उनका मौसी की बहू यानी भाभी से परिचय गहरा हुआ। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। अब महिला ने अधिकारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को बताया कि अधिकारी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि अब तक आरोपी अधिकारी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। अभी इस प्रकरण की जांच की जा रही है।
Share This Article
Leave a Comment