एक गांजा तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना दादरी पुलिस ने सोमवार को एक गांजा तस्कर जाहिद पुत्र मंजूर अहमद निवासी स्टेट बैंक वाली गली नई आबादी थाना दादरी गौतमबुद्धनगर को बिसाहडा रोड दुर्गा विशाल मन्दिर के पास से गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है।अभियुक्त शातिर किस्म का गांजा तस्कर है।जिसके विरूद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment