बीते 48 घन्टे में गौतमबुद्धनगर पुलिस की पांचवीं पुलिस मुठभेड़, थाना सेक्टर 113 पुलिस ने मुठभेड़ के उपरांत एक लुटेरे को किया गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

नोएडा संवाददाता, थाना सेक्टर 113 पुलिस ने चैकिगं के दौरान हुई मुठभेड़ के उपरांत एक शातिर लुटेरे धर्मू पुत्र रमेश सिंह निवासी कल्याणपुरी दिल्ली को सेक्टर 79 के जंगल से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा तीन सौ पन्द्रह बोर मय एक कारतूस जिन्दा, एक मोबाइल और एक मोटरसाइकिल होंडा साईन बरामद की है। पुलिस मुठभेड़ में उपरोक्त अभियुक्त पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 11 जनवरी 2023 को थाना सेक्टर 58 क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान मौका पाकर फरार हो गया था तथा तभी से वांछित चल रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का लुटेरा है।अभियुक्त पर एनसीआर क्षेत्र में लगभग तीन दर्जन मुकदमें दर्ज है। जिसके विरूद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment