नगर में एक मकान पर छापा मारकर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसके पास से दिल्ली पुलिस की कांस्टेबल की वर्दी बरामद की। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
नगर की एक कालोनी में रहने वाली एक महिला ने पुलिस के पास फोन कर बताया कि उसका पति उसके साथ मारपीट कर रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके घर जाकर पूछताछ की। उन्हें मकान के अंदर से दिल्ली पुलिस की कांस्टेबल की वर्दी मिली। पकड़े गए युवक ने बताया कि वह पुलिस में दरोगा है। जो तैनाती की जगह और बैच नंबर नहीं बता पाया। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। पुलिस उसे कोतवाली लेकर आई,जहां पर उससे पूछताछ की जा रही है। मगनवीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
