लोनी के निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

News Desk
2 Min Read

लोनी। लोनी थाना क्षेत्र में भोपुरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में मंगलवार अलसुबह प्रसव के बाद महिला की हातल बिगड़ गई। उसे आनन फानन में उपचार के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जाया गया।

जहां उसे मृत घोषित कर दिया। स्वजन ने शव अस्पताल के बाहर रखकर हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को शांत कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्वजन ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

बागराणप गांव निवासी हरीश ने बताया कि पत्नी काजल (27) की डिलीवरी होनी थी। उन्हें भोपुरा रोड स्थित बंथला फ्लाई ओवर के निकट एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।

मंगलवार अलसुबह पत्नी ने नार्मल डिलीवरी से बेटा को जन्म दिया। आरोप है कि योग्य चिकित्सक न होने के कारण प्रसव के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया।

टेंपो में शव रख की नारेबाजी

जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। गुस्साए स्वजन मृतका का शव लेकर निजी अस्पताल पर पहुंचे। उन्होंने शव अस्पताल के बाहर टैंपो में रखकर नारेबाजी और हंगामा किया।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। स्वजन ने पुलिस को बताया कि अस्पताल में योग्य चिकित्सक न होने के कारण काजल की मृत्यु हुई है। यदि डिलीवरी के दौरान अस्पताल में योग्य चिकित्सक होते होते तो यह हादसा न होता।

उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने लोगो को समझाकर शांत किया। इसके बाद पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

पति ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि हादसे की शिकायत स्वास्थ्य विभाग को भेज दी गई है। सीएमओ आफिस से मिलने वाली जांच रिपोर्ट के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment