
ग्रेटर नोएडा। बीटा दो कोतवाली क्षेत्र के बिराउंडा गांव निवासी संदिग्ध परिस्थितियों में घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। पीड़ित स्वजन ने दोस्तों पर हत्या की आशंका जताई है।
स्वजनों का आरोप है कि पुलिस सुनवाई नहीं कर रही। उन्हें एक कोतवाली से दूसरी कोतवाली भेजा जा रहा है। कैलाश अस्पताल में छात्र की मौत के बाद स्वजन कार्रवाई की मांग को लेकर अस्पताल के सामने में सड़क को जाम कर दिया और बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
पुलिस कर रही मामले की जांच
स्वजन सुधीर भाटी ने बताया कि रात करीब 12 बजे बंटी उर्फ रॉकी उर्फ गोलू अपने साथी बेनाव पुत्र नामालूम और एक अन्य साथी के साथ आया और उन्हें 5 प्रतिशत के खाली प्लॉट की छत से बुलाकर पाली ख-504 पर ले गया।
वहां मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि रात करीब 1:30 बजे आरोपितों ने उनकी भाभी और अखिल नाम के व्यक्ति को फोन कर कहा कि इसे इसके घर फेंक जाओ, नहीं तो जान से मार देंगे।
इसके बाद आरोपितो ने घर के बाहर फेंक दिया। परिजनों ने तुरंत उठाकर अस्पताल पहुंचाया । सुधीर भाटी ने थाने में तहरीर देकर बंटी उर्फ रॉकी, बेनाव और उसके साथी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
