लोनी विधायक का पुलिस कमिश्नर को पत्र, अवैध मांस कारोबार पर कार्रवाई की मांग

News Desk
1 Min Read

लोनी। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने मंगलवार को पुलिस कमिश्नर को पत्र लिख कर सावन माह में खुल रही मीट की दुकान व होटल को बंद कराने की मांग की है।

विधायक ने पत्र में कहा कि एयर क्राफ्ट अधिनियम और श्रावण माह के चलते क्षेत्र में संचालित की जा रही सभी मीट की दुकानों, मांसाहारी होटलों, कट्टी घरों और बूचड़खानों को बंद कराया जाए व कांवड़ मार्ग और मंदिरों में विशेष साफ सफाई की जाए।

लोनी विधानसभा क्षेत्र हिंडन एयरपोर्ट के निकट स्थित होने के कारण एयरक्राफ्ट अधिनियम के तहत अधिकांश मांस की दुकान मांसाहारी होटल कट्टी घर एवं बूचड़खाने बंद कराए जा चुके हैं। लेकिन कुछ स्थानों पर चोरी छिपे इन गतिविधियों के संचालित होने की सूचनाएं आ रही है। जो अत्यंत गंभीर है।

Share This Article
Leave a Comment