गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

नोएडा संवाददाता, थाना सेक्टर 113 पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त पवन उर्फ प्रमोद पुत्र किशोरीलाल निवासी मकान नंबर 236 गली नंबर 2 ग्राम दौलताबाद सेक्टर 16ए नियर शिव मन्दिर थाना सेक्टर 17 फरीदाबाद हरियाणा को दौलताबाद सेक्टर 16ए नियर शिव मन्दिर फरीदाबाद से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उपरोक्त अभियुक्त थाना सैक्टर 49 पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 403/2022 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था।अभियुक्त द्वारा गैंग बनाकर नोएडा एनसीआर में कई चोरी की घटनाओ को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है।जिसके विरूद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment