दादरी पुलिस ने एक गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, कब्जे से 1 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना दादरी पुलिस ने एक गांजा तस्कर रवि पुत्र चन्द्रपाल निवासी सिरजा खाने टंकी के पास विलासपुर थाना दनकौर गौतमबुद्धनगर को आरवीनार्थ लैण्ड तिराहे से ग्राम नई बस्ती जाने वाले रास्ते से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने 1 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया है।अभियुक्त शातिर किस्म का गांजा तस्कर है।जिसके विरूद्ध लगभग डेढ दर्जन आपराधिक मुकदमे विभिन्न थानों में पंजीकृत हैं। जिसके विरूद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment