गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना सुरजपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त
परवेज पुत्र शौकत निवासी ग्राम साकरौद थाना खेकड़ा जनपद बागपत वर्तमान पता राशिद गेट कस्बा व थाना लोनी जनपद गाजियाबाद को बुधवार को निक्को मोड सुरजपुर से गिरफ्तार कर लिया। उपरोक्त अभियुक्त थाना सुरजपुर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 780/2022 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था।पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा तीन सौ पन्द्रह बोर मय एक कारतूस जिन्दा बरामद किया है।इसके अतिरिक्त अभियुक्त के विरुद्ध कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर व गाजियाबाद के विभिन्न थानो में कई अभियोग पंजीकृत है।अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है।जिसके विरूद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment