ओएमएफए कम्पनी में एक्सटिंग्विशर सिलेण्डर फटने से तीन व्यक्ति घायल

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, गुरुवार को थाना बीटा टु क्षेत्र में स्थित एक कम्पनी में आग बुझाते समय एक्सटिंग्विशर का सिलेंडर फटने से तीन व्यक्ति घायल हो गये। जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि थाना बीटा टु क्षेत्र के अंतर्गत साइट 4 में स्थित ओएमएफए रबर लिमिटेड जिसमे फैन बेल्ट व वी बेल्ट बनाने का कार्य होता है। कार्य करने के मशीन में घर्षण के उपरांत आग लग गई। जिसे बुझाने के दौरान फायर एक्सटिंग्विशर का सिलेंडर फट गया। जिससे कम्पनी में कार्य करने वाले तीन व्यक्ति क्रमश: जितेन्द्र पांडे निवासी रोहतास बिहार, गंगाराम निवासी मथुरा और इंद्रजीत निवासी प्रयागराज घायल हो गये जिनको उपचार हेतु कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाॅ पर उनका उपचार चल रहा है। पीड़ितों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उपरोक्त प्रकरण के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment