सुपरवाईजर से हुई लूट की घटना में वांछित 10 हजार रूपये इनामी लुटेरे को किया गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना दनकौर पुलिस ने सुपरवाइजर से हुई लूट की घटना में वांछित अभियुक्त आदिल पुत्र शराफत निवासी अच्छेजा बुजुर्ग थाना दनकौर जनपद गौतमबुद्धनगर को रीलखा डूंगरपुर से अच्छेजा गावं की ओर जाने वाले चौराहे पर गाडी़ को सेक्टर 18 की ओर जाने वाले सड़क के पास से 17/18 जनवरी 2023 को गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने लूटी गई धनराशि के शेष 26000 रुपये बरामद किए हैं।उपरोक्त अभियुक्त थाना दनकौर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध 11/2023 धारा 392 504, 411 201 427 भादवि के अंतर्गत लूट की घटना में प्रकाश में आया था। जिसकी गिरफ्तारी पर 10,000 रुपये का ईनाम घोषित था। 15 जनवरी 2023 को अभियुक्त व अभियुक्त के साथियों द्वारा कम्पनी के सुपरवाईजर के साथ एक लाख रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया गया था जिसमें अभियुक्त के अन्य साथियों को पूर्व में गिरफ्तार जेल भेज दिया है। अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है।जिसके विरूद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment