बिसरख पुलिस ने 25,000 इनामी डकैत को मुठभेड़ के उपरांत किया गिरफ्तार

Rohit Kumar
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना बिसरख पुलिस ने एसकेएस वर्ल्ड स्कूल के सामने चैकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त राजू पुत्र लल्लन निवासी ग्राम नंगला पंखियान उर्फ नंगला मस्जिद थाना मिर्जापुर जनपद शहाजहाँपुर को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा तीन सौ पन्द्रह बोर मय एक कारतूस जिन्दा, 1100 डालर और एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल स्पलैण्डर बरामद की है।मंगलवार को थाना बिसरख पुलिस वाहनों की चैकिंग कर रही थी। तभी एक मोटरसाइकिल जिस पर दो व्यक्ति सवार थे उसको चेकिंग के लिए पुलिस द्वारा रोका गया तो उक्त दोनों व्यक्ति वापस मुड़कर भागने लगे। जिस पर पुलिस द्वारा पीछा करने पर दोनों व्यक्ति मोटरसाइकिल से उतरकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से अवैध तमंचों से फायर करने लगे। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ हेतु फायर किया गया जिससे एक बदमाश अभियुक्त राजू पुत्र लल्लन पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसको उपचार हेतु पुलिस द्वारा अस्पताल भेजा गया है। जिसका दूसरा साथी अन्धेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया है जिसकी गिरफ्तारी हेतु कॉम्बिंग की जा रही है। पुलिस मुठभेड़ में घायल अभियुक्त 25,000 रुपये का इनामी अभियुक्त है। जो थाना बीटा टु पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 511/2022 धारा 395, 412,34, 120बी भादवि मे विगत 5 माह से वांछित चल रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment