मेट्रो में सवार होकर भोले भाले यात्रियों का बैग/पर्स/लेपटॉप/मोबाइल चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

नोएडा संवाददाता, थाना फेस वन पुलिस ने मेट्रो में सवार भोले भाले यात्रियो का बैंग/पर्स/लेपटॉप/मोबाइल चोरी करने वाले एक अभियुक्त मीनू पुत्र सिराजुद्दीन निवासी ग्राम लोहारली थाना दादरी जनपद गौतमबुद्धनगर फर्जी नाम व पता राहुल पुत्र भिखारी निवासी बरौला सेक्टर 49 नोएडा गौतमबुद्धनगर को सेक्टर 15 मेट्रो स्टेशन के पास से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने दो बैग,एक लेपटॉप,एक मोबाइल आई फोन, 22 मेट्रो कार्ड, चार पर्स,1063 नकद रुपये नगद और 15 विदेशी मुद्रा अलग-अलग देशों की बरामद की है। अभियुक्त शातिर किस्म चोर है।जो मैट्रो में सवार होकर यात्रियों के पर्स, बैग,लैपटॉप, रुपये चोरी करता है।जिसके विरूद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment