वसुंधरा हत्याकांड अपडेट: शशांक कंथारिया पर हमले का CCTV फुटेज आया सामने, पत्नी के जाने के बाद घर में घुसा था जिम ट्रेनर प्रताप

News Desk
3 Min Read

गाजियाबाद: वसुंधरा सेक्टर-1 में पोस्टल विभाग के सीनियर अकाउंटेंट शशांक कंथारिया पर हुए जानलेवा हमले के मामले में नया अपडेट है। वारदात के दिन का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। घटना से ठीक पहले शशांक की पत्नी प्रिया शर्मा के घर से निकलने और उसके कुछ देर बाद आरोपी जिम ट्रेनर प्रताप सिंह के घर में दाखिल होने की तस्वीरें कैद हुई हैं। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस की तरफ से बताई गई थ्योरी साबित हो गई है।

सीसीटीवी फुटेज में घटना वाली सुबह प्रिया शर्मा अपने घर से बाहर निकलती दिखाई दे रही है। वह अपनी कार में बैठती है और सोसायटी से बाहर चली जाती है। वह योजना के तहत घर का दरवाजा खुला छोड़कर अपनी कार में बैठकर निकल गई। इसके कुछ ही देर बाद जिम ट्रेनर प्रताप सिंह खुले दरवाजे से अंदर जाता दिखाई दे रहा है।

शोर मचाने पर जिम ट्रेनर भाग निकला

फुटेज में प्रताप सिंह के सोसायटी में पहुंचने और शशांक के घर की ओर जाने की गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं। पुलिस ने भी बताया था कि प्रताप अपने साथ चाकू लेकर आया था। घर में दाखिल होने के बाद उसने शशांक पर जानलेवा हमला किया। इस दौरान शशांक के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला था।

कार में डालकर अस्‍पताल ले गए पड़ोसी

सीसीटी फुटेज में दिख रहा है कि घर से शोर की आवाज सुनकर सोसायटी के लोग मौके की तरफ दौड़े और आरोपी जिम ट्रेनर को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी बहुत तेजी से दौड़ते हुए सोसायटी के गेट से बाहर भाग गया। उसे पकड़ने के लिए कुछ युवक उसके पीछे भागते हुए और पकड़ने के लिए शोर मचाते हुए भी दिख रहे हैं। फुटेज में स्थानीय लोग घायल शशांक को कार में डालकर उपचार के लिए लेकर जाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

प्रिया और जिम ट्रेन प्रताप में अवैध संबंध

यह मामला 26 अक्टूबर को सामने आया था। वसुंधरा सेक्टर-1 में रहने वाले शशांक कंथारिया पर घर में घुसकर जानलेवा हमला किया गया था। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य के मुताबिक, जांच में सामने आया था कि प्रिया शर्मा और जिम ट्रेनर प्रताप सिंह के बीच अवैध संबंध थे। दोनों ने मिलकर शशांक पर जानलेवा हमला करने की योजना बनाई थी। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर दोनों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया था।

Share This Article
Leave a Comment