मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज महिला उन्नति संस्था(भारत ) द्वारा संस्था के प्रदेश कार्यालय शक्ति खंड 4 इंदिरापुरम पर

Rohit Kumar
1 Min Read

“गृह लक्ष्मी सम्मान” कार्यक्रम आयोजित किया सम्मान कार्यक्रम में संस्था सदस्यों ने घरेलू महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया । महिलाओं को सम्मानित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष स्वीटी अग्रवाल ने बताया कि घरेलू महिलाओं को सम्मान देने के उद्देश्य से संगठन ने घरेलू महिलाओं को “गृह लक्ष्मी सम्मान” से सम्मानित करने का अभियान चलाया हुआ है जिसे समय समय पर भिन्न भिन्न गांवो में जाकर घरेलू महिलाओं को माला पहनाकर सम्मानित किया जाता है ताकि लोगों को घरों में रहकर 24 × 7 कार्य करने वाली महिलाओं के योगदान का एहसास कराया जा सके और लोग उन्हें भी वही सम्मान दे जो एक कामकाजी महिला को दिया जाता है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष एकता भटनागर,
सुधा जी, कोषाध्यक्ष ललिता आर्या, प्रदेश मंत्री पूजा जी, दीपा , अंजू सरोज जी आदि सदस्य मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment