बादलपुर पुलिस ने जाली नोट छापने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना बादलपुर पुलिस ने जाली नोट छापने वाले एक अभियुक्त अब्दुल रकीब पुत्र नेक मोहम्मद निवासी ग्राम असनगर थाना कांति जिला मुजफ्फरपुर बिहार हालपता जी-156 सुनील डेढा का मकान जी ब्लक गाजीपुर दिल्ली को साई होटल के पास जीटी रोड छपरौला से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने 38,220 रूपये के जाली नोट और एक प्रिन्टर बरामद किया है।अभियुक्त शातिर किस्म का जालसाज अपराधी है।जिसके विरूद्ध पुलिस ने थाना बादलपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 092/2023 धारा 489ए,489बी,489सी, 489डी भादवि के तहत पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment