नोएडा अथॉरिटी को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

News Desk
1 Min Read

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के मुख्य प्रशासनिक कार्यालय को बम से उड़ान की धमकी मिली है। कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी का ई-मेल दोपहर में करीब 1 बजकर 12 मिनिट पर आया।

वहीं, धमकी भरा ई-मेल आने पर कार्यालय में हड़कंप मच गया और सभी कर्मचारी दफ्तर से बाहर निकल आए।

उधर, सूचना मिलते ही पुलिस और जांच एजेंसियां मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अभी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि धमकी भरा ई-मेल किसने और कहां से किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment