गाजियाबाद में आंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ की कोशिश, पुलिस में मचा हड़कंप

News Desk
1 Min Read

गाजियाबाद। गाजियाबाद में नवयुग मार्केट में सोमवार सुबह आंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ की कोशिश की सूचना से पुलिस-प्रशासन में हलचल मच गई।

प्रतिमा के चेहरे पर गंदा पदार्थ लगाने की कोशिश किए जाने और प्रतिमा पर चढ़ाई गई मालाओं से छेड़छाड़ की बात सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए वहां मौजूद लोगों को शांत कराया।

उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

पुलिस अधिकारी भी मौके पहुंचे

वहीं, अधिकारियों ने मौके की स्थिति का जायजा लिया और प्रतिमा के आसपास मौजूद लोगों से जानकारी ली। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि प्रतिमा से छेड़छाड़ की कोशिश किसने और किस परिस्थिति में की।

Share This Article
Leave a Comment