खोड़ा में युवक से मारपीट, बीच-बचाव करने आए पिता और बहन पर भी हमला

Amit
2 Min Read

गाज़ियाबाद- गाज़ियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के शिव विहार कॉलोनी में आठ अक्तूबर की रात एक युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि तीन लोगों ने रास्ते में रोककर युवक की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पिता और बहन को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा। पुलिस ने नौ नवंबर की रात एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित ईश्वर दयाल शर्मा ने बताया कि उनका बेटा गगन आठ अक्तूबर की रात दुकान बंद कर घर लौट रहा था। करीब आठ बजे जब वह घर के पास पहुंचा, तभी धर्वेंद्र, पप्पू और एक अन्य अज्ञात युवक ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया।

शोर सुनकर ईश्वर दयाल बाहर निकले तो आरोपियों ने उन पर और उनकी बेटी पर भी हमला किया। मोहल्ले के लोगों के इकट्ठा होने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment