खाली प्लाट में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, मामला दर्ज

Amit
2 Min Read

हरियाणा। करनाल के सेक्टर-33 में खाली प्लाट में एक युवक शव मिलने से हड़कंप मच गया। किसी ने युवक की हत्या कर शव प्लॉट में फेंका है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान उत्तम नगर निवासी रवि (19) के तौर पर हुई है। रवि के परिजनों का कहना है कि उनका बेटा टाइल-पत्थर लगाने का काम करता था और रविवार सुबह वह घर से काम पर निकाला था, लेकिन शाम तक वह घर नहीं आया। परिवार वाले उसको ढूंढने के लिए निकले तब उनको पता चलता है कि उसकी हत्या कर उसका शव सेक्टर 32-33 के एक प्लॉट में फेंक दिया गया है।

परिजनों ने बताया कि रवि टाइल लगाने के लिए गया था जहां पर उसकी एक लड़की से मुलाकात हुई थी। दोनों आपस में उनकी बातचीत भी करते थे। पता चलने पर लड़की के पिता ने रवि के ऊपर मामला भी दर्ज करवाया था। मामले में समझौता करने के लिए लड़की के पिता ने पैसे भी मांगे थे। रवि के घर वालों ने समझौता करने के लिए लड़की के पिता को पैसे भी दे दिए थे।

रवि के परिवार ने आरोप लगाया कि लड़की का पिता रवि को बार-बार फोन करके कहता था कि मैं तुझसे ही अपने घर में टाइल लगवाऊंगा। परिवार ने लड़की के पिता पर हत्या का शक जताया है। थाना एएसआई जगदेव सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि सेक्टर-32-33 क्षेत्र के एक प्लाट में युवक का शव मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। रविवार शाम 6:00 बजे मृतक की पहचान होने के बाद परिवार वालों के बयान पर मामला दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment