इस दिन रिलीज होगा मैदान का टीजर, अजय देवगन की फिल्म भोला से है खास कनेक्शन

Rohit Kumar
2 Min Read

अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘मैदान’ का टीजर उनकी फिल्म ‘भोला’ की रिलीज डेट यानी 30 मार्च को जारी किया जाएगा. एक सच्ची कहानी पर आधारित, ‘मैदान’ अमित रविंद्रनाथ शर्मा द्वारा निर्देशित है और इसमें प्रियामणि और गजराज राव भी हैं.जी स्टूडियोज, बोनी कपूर, अरुणव जॉय सेनगुप्ता और आकाश चावला द्वारा निर्मित, स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स : साईविन क्वाड्रास और रितेश शाह द्वारा लिखे गए हैं, संगीत एआर रहमान का है. यह फिल्म 23 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

‘भोला’ की बात करें तो यह फिल्म एक ‘मैन ऑन ए मिशन’ की कहानी है, जो अपनी बेटी की रक्षा के लिए हर हद पार कर जाता है.बता दें, भोला अजय देवगन की पहली फिल्म है, जिसे उन्होंने खुद डायरेक्ट किया है. साथ ही साथ फिल्म में उनका लीड रोल भी है.

भोला में अजय देवगन ने त्रिशूल के साथ शूटिंग की है. जिसके बारे में उन्होंने कहा, त्रिशूल के साथ शूट करना काफी मुश्किल था. एक संवेदनशीलता बनाए रखनी थी और एक जिम्मेदारी थी क्योंकि मेरे हाथ में त्रिशूल था.

‘भोला’ में तब्बू, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल, गजराज राव, मकरंद देशपांडे और विनीत कुमार हैं. यह 30 मार्च, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Share This Article
Leave a Comment