पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश गिरफ्तार, दो को लगी गोली, फायरिंग में एक सिपाही भी जख्मी

Rohit Kumar
1 Min Read

जालौन जिले के उरई में एसओजी सर्विलांस व कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान जब कार सवार बदमाशों को बुधवार की सुबह रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। जबकि तीन साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है।

इनके पास से पुलिस को एक कार के साथ लगभग डेढ़ लाख रुपए बरामद हुए हैं। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने कर्नाटक के जिला कारवार थाना मुंडेश्वर कॉलोनी निवासी आरिफ व कर्नाटक के कारवार थाना सिरसी के मोहल्ला हितलगदडे निवासी मोहम्मद गौस को पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जबकि उसके साथी कर्नाटक के जिला उत्तर कन्नड़ के ग्राम मंडी थाना मंडी निवासी अनीस शेख, आसिफ शेख व अर्सलान और छोटू को गिरफ्तार कर लिया है।

Share This Article
Leave a Comment