फसल की रखवाली करने गए किसान की गला रेत कर की हत्या, जांच शुरू

Amit
2 Min Read

लखनऊ। फसल की रखवाली करने गए किसान का गला रेत दिया गया। मौके से मोबाइल और पैसा गायब मिला। रविवार की सुबह जानकारी हुई तो अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के दिवानगंज की है। यहां का निवासी किसान अरुण कुमार (45) शनिवार की रात खेत पर फसल की रखवाली करने गया था। सुबह भैंस का दूध निकालने समय पर घर नहीं पहुंचा तो पत्नी सुमन ने फोन किया। उसका फोन बंद आ रहा था।

फोन बंद होने पर वह खेत पहुंची। वहां अरुण बिस्तर लहूलुहान पड़ा मिला। गले के आगे का हिस्सा कटा हुआ था। यह देख उसकी चीख निकल गई। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने उसे नाजुक हालत में ट्रॉमा टू पीजीआई पहुंचाया। जहां उस लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे एवं एक बेटी है। परिवार के लोगों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि किसान की हालत नाजुक है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment