बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने पर सोसाइटी का कनेक्शन काटा

News Desk
1 Min Read

 ग्रेटर नोएडा। बकाया लंबित बिल जमा नहीं करने पर नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड ने सख्ती बरतते हुए ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-1 स्थित विहान ग्रीन्स की बिजली आपूर्ति बंद कर दी है।

विहान ग्रीन्स पर 4 लाख, 87 हजार, 221 रुपए का बिजली बिल बकाया था और लगातार नोटिस भेजे जाने के बाद भी बिल्डर प्रबंधन की ओर से एनपीसीएल को भुगतान नहीं किया गया।

एनपीसीएल की ओर से 6 जुलाई को भी बिल्डर प्रबंधन को डिस्कनेक्शन नोटिस भेजा गया था और बकाया बिजली बिल भरने के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया था।

तय समय बीत जाने के बाद भी नहीं भरा बकाया बिल

लेकिन तय सीमा के बीत जाने के बाद भी बिल्डर प्रबंधन ने बकाए राशि का भुगतान नहीं किया, हारकर आज एनपीसीएल ने सुबह 9 बजे सोसायटी की बिजली काट दी।

बिल्डर प्रबंधन पिछले साल नवंबर से ही बकाए बिल का भुगतान नहीं कर रहा था और हर बार एनपीसीएल को आंशिक भुगतान कर रहा था। विहान ग्रीन्स में मल्टीप्वाइंट कनेक्शन है और वहां करीब 150 परिवार रहते हैं।

Share This Article
Leave a Comment