सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था और टूगैदर वी इम्पैक्ट फाउंडेशन ने मिलकर “हर घर विद्या” अभियान की शुरुआत की

Rohit Kumar
1 Min Read

झुग्गी झोपडी मे रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर मजदूर परिवारों के शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था और टूगैदर वी इम्पैक्ट फाउंडेशन ने मिलकर “हर घर विद्या” अभियान की शुरुआत की गई। बच्चो को शिक्षण सामग्री देते हुए फाउंडेशन की रिद्धिमा गौर ने कहा कि शिक्षा पर सबका अधिकार है कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाते है हमारा उद्देश्य है हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ा जाये। डा राहुल वर्मा ने बताया कि बच्चो मे पढने के प्रति ललक देखकर इन्हे शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए शिक्षण सामग्री उपलब्ध करायी गयी है। रोजाना दो घंटे की पढाई कराकर इन्हे प्राथमिक ज्ञान देकर स्कूल से जोड़ने का कार्य किया जायेगा । इस दौरान प्रांजल बंसल, साधना त्रिपाठी, रणवीर चौधरी, विजय तंवर, डा ओमवीर बघेल और महासचिव अनिल भाटी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment