तीन शातिर लुटेरे चढ़े बिसरख पुलिस के हत्थे, दो मोटरसाइकिल,मोबाइल फोन, सोने की चैन सहित अवैध असलहा बरामद

Rohit Kumar
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना बिसरख पुलिस ने तीन शातिर लुटेरों आदिल मलिक पुत्र इमामुद्दीन मलिक निवासी गली नंबर 1 नसबंदी कालौनी लोनी थाना लोनी गाजियाबाद, अनस पुत्र रियाजुद्दीन निवासी एक मीनार मस्जिद के पास लोनी थाना लोनी गाजियाबाद, समीर पुत्र शहजाद निवासी पावी थाना ट्रोनिका सिटी जिला गाजियाबाद मूल पता ग्राम पावी जिला बागपत को पुस्ता के पास से रविवार को गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने लूट की एक यामाहा मोटरसाइकिल,तीन मोबाइल फोन,सोने की चैन,एक तमंचा तीन सौ पन्द्रह बोर मय दो कारतूस जिन्दा और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल स्पैलण्डर प्लस बरामद की है।अभियुक्तों द्वारा 11 मार्च 2023 को थाना क्षेत्र में अलग अलग जगह से तीन लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था जिसमें वादी निवासी ग्राम जलपुरा थाना इकोटेक थ्री जनपद गौतमबुद्धनगर से एक मोबाइल फोन, यामहा एफजेड बाइक को लूटना, द्वितीय घटना वादिया से एक मोबाइल फोन सोने की चैन लूटना और तृतीय घटना में वादिया निवासी पंचशील प्रतिक्षा सेक्टर 75 नोएडा से एक मोबाइल फोन स्नैच कर ले गए थे। अभियुक्तगण शातिर किस्म के लुटेरे हैं।जो नोएडा एवं एनसीआर क्षेत्र में लूट की घटनायें करते हैं। जिनके विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment