मुरादनगर। पैरा एथलीट चिराग त्यागी को न्याय दिलाने के लिए अब सड़क पर आंदोलन होगा। चिराग त्यागी संघर्ष समिति ने आंदोलन का फैसला किया। आंदोलन से लोगों को जोड़ने के लिए शनिवार को संघर्ष समिति के सदस्यों ने अलग अलग जिलों में जाकर जनसंपर्क किया।
पैरा एथलीट चिराग की त्यागी की हत्या होने के बाद उसके स्वजन को न्याय दिलाने के लिए सैथली गांव में संघर्ष समिति का गठन किया था। समिति की तरफ से हत्यारों के एनकाउंटर, चिराग के स्वजन की आजीविका चलाने के लिए दुकान, गांव में चिराग के नाम से स्टेडियम की स्थापना आदि की मांग की थी।
समिति के सदस्यों ने कई बार अधिकारियों से बात की
शनिवार को संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल हरिद्वार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ आदि जिलों का दौरा किया। वहां के सामाजिक संगठनों, खिलाड़ियों और प्रबुद्ध नागरिकों से मुलाकात कर चिराग त्यागी को न्याय दिलाने हेतु आगामी धरने-प्रदर्शन के लिए व्यापक समर्थन हासिल किया।

