नोएडा में हूटर बजाने का विरोध किया तो महिला से मारपीट

News Desk
1 Min Read

नोएडा। नोएडा में सेक्टर 113 थाना क्षेत्र के पर्थला चौकी के पास सीएनजी पंप पर हूटर बजाने का वीडियो बनाना एक महिला मीडियाकर्मी को भारी पड़ गया।

वीडियो बनाने से नाराज कार सवार तीन युवकों ने मीडियाकर्मी पर हमला बोल हाथापाई की। उनका मोबाइल छीनकर जबरन वीडियो डिलीट कराने का प्रयास किया। पीड़िता ने सेक्टर 113 थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

नोएडा सेक्टर 122 की रहने वालीं महिला मीडियाकर्मी हैं। वह शुक्रवार रात को घर के पास सीएनजी पंप पर कार में गैस भरा रही थीं। वहां पर कार सवार युवक हूटर बजाते दिखे। उनके वीडियो बनाने पर कार सवार तीन युवक भड़क गए। वीडियो डिलीट करने को बोला।

वहीं, ऐसा नहीं करने पर मीडियाकर्मी से हाथापाई की। इसका विरोध करने पर कार से जबरन चाबी निकालते हुए धमकाया। पुलिस को फोन करने पर आरोपित धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की।

थाना प्रभारी प्रमाेद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है। आरोपितों की पहचान और तलाश में पुलिस टीम लगी है।

Share This Article
Leave a Comment