जेवर पुलिस ने दो गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 4 किलो 855 ग्राम गांजा सहित एक मोटरसाइकिल बरामद

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना जेवर क्षेत्रान्तर्गत जहाँगीरपुर पुलिस चौकी प्रभारी राधेश सक्सेना और एसआई राकेश बाबू ने अपने पुलिस बल कास्टेंबल 3403 छीतर सिंह, कास्टेंबल 270 नौस कुमार, कास्टेंबल 3376 सत्येंद्र कुमार के साथ मिलकर दो गांजा तस्करों गांजा तस्कर इनुस खां पुत्र वीरू खां निवासी एफएच 47 जेजे कालोनी इन्द्रपुरी थाना इन्द्रपुरी जिला राजेन्द्र नगर नई दिल्ली गौरव खां पुत्र फकीरा खां हाल निवासी वेदराम भाटी का मकान दनकौर स्टेशन थाना दनकौर जनपद गौतमबुद्धनगर को जहांगीरपुर से झाझर रोड पर ग्राम नगरीया को जाने वाले रास्ते के सामने से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने लगभग पचास हजार रुपए की कीमत का चार किलो 855 ग्राम गांजा और गांजा तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल स्पैलण्डर प्रो नंबर डीएल4एससीजी 6625 बरामद की है।अभियुक्तगण शातिर किस्म के गांजा तस्कर हैं।जो ग्रेटर नोएडा क्षेत्र अवैध रूप से गांजे की तस्करी करते हैं।जिनके विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment