अवैध असलहे के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

नोएडा संवाददाता, थाना सैक्टर 126 पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर मोहित उर्फ लहरी पुत्र सुरेन्द्र चौहान निवासी ग्राम शाहपुर सैक्टर 128 नोएडा थाना सैक्टर 126 नोएडा कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर को थाना सैक्टर-126 नोएडा क्षेत्र से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा तीन सौ पन्द्रह बोर मय दो कारतूस जिन्दा बरामद किए हैं।अभियुक्त थाना सैक्टर-126 नोएडा का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और शातिर किस्म का लुटेरा है।जिसके विरूद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment