आरडब्लूए का प्रतिनिधिमंडल फेडरेशन के अध्यक्ष श्री देवेंद्र टाइगर जी के साथ अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री दीपचंद जी से मिला

Rohit Kumar
1 Min Read

आज दिनांक 14/6/2022 को सेक्टर डेल्टा टू आरडब्लूए का प्रतिनिधिमंडल फेडरेशन के अध्यक्ष श्री देवेंद्र टाइगर जी के साथ अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री दीपचंद जी से मिला उन्होंने समस्त ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों की सामुदायिक भवन के अंदर लाइब्रेरी संचालित किए जाने की पॉलिसी बनाए जाने पर श्री दीपचंद जी का भागवत कथा की पुस्तक सप्रेम भेंट कर और शॉल पहनाकर स्वागत किया आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अजब सिंह प्रधान ने कहा कि यह अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी महोदय के द्वारा ऐतिहासिक कार्य किया गया है जिसको हमारे आने वाली युवा पीढ़ी हमेशा याद करती रहेगी और हम समस्त ग्रेटर नोएडा सेक्टर वासी इनके आभारी रहेंगे क्योंकि लाइब्रेरी से हमारे अनेकों युवा छात्र और छात्राएं पढ़ाई की तैयारी करते बहुत ऊंचाइयों तक पहुंचने का कार्य करेंगे इस मौके पर फेडरेशन के अध्यक्ष देवेंद्र टाइगर जी आरडब्लूए उपाध्यक्ष मनीष भाटी बीडीसी कोषाध्यक्ष नीरा डागूर सुनील गुप्ता जी वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा जी सुरेंद्र सिंह नेगी जी आदि लोग उपस्थित रहे

Share This Article
Leave a Comment