धारदार हथियार से वारकर की किसान की हत्या, जांच में जुटी पुलिस 

Amit
1 Min Read

सुल्तानपुर। घोष थाना क्षेत्र के जगजीवनपुर गांव निवासी एक किसान पर धारदार हथियार से वारकर मौत के घाट उतारा गया। राम सिंह (40) किसान देर रात करीब 9 बजे पानी लगाने खेत गया था। परिजनों ने करीब रात 12 बजे राम सिंह को फोन किया। फोन नहीं उठने पर परिजन तलाश करते नलकूप पहुंचे।

नलकूप में राम सिंह का चारपाई पर शव देखकर परिजनों के होश उड़ गए। थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। थानाध्यक्ष के मुताबिक गले में धारदार हथियार का निशान है। परिजनों ने किसी पर संदेह नहीं जताया है। हत्या के कारण की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है।

Share This Article
Leave a Comment