नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना बीटा टु पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने वाला वांछित अभियुक्त अजय पुत्र रोहतास निवासी क्यामपुर थाना बीटा टु ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर को नट मढैया गोल चक्कर के पास से रविवार को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त द्वारा पड़ो में रहने वाली पीड़िता को स्कूल में छोड़ने के बहाने बहला फुसलाकर झांसे में लेकर वीडियो बनाकर समाज में बदनामी का डर दिखाकर पीड़िता के साथ बलात्कार की घटना को कारित की गयी थी।और पुनः घटना कारित करने के लिए पीछा कर जान से मारने की धमकी दे रहा था। पीड़िता की माँ के द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर 17 जनवरी 2023 को अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना से उक्त घटना के समय पीड़िता का नाबालिग होना पाया गया जिसके आधार पर उक्त अभियोग में धारा 3/4 पोक्सो अधिनियम की वृद्धि की गयी है। अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है।जिसके विरूद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment