एकता कुंज रेजिडेंसी वेलफेयर सोसाइटी में एक महीने बाद भी नहीं लगा पीएनजी कनेक्शन

Amit
2 Min Read

नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित

नोएडा। एकता कुंज रेजिडेंसी वेलफेयर सोसाइटी, पॉकेट-12 जनता फ्लैट के एक निवासी ने पीएनजी कनेक्शन में हो रही देरी को लेकर नाराजगी जताई है। आरोप है कि करीब एक महीने पहले सभी दस्तावेज और भुगतान प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद अब तक कनेक्शन शुरू नहीं किया गया है।

फ्लैट नंबर 13/7 निवासी के अनुसार उन्होंने पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन करते हुए चेक और जरूरी दस्तावेज अमित नाम के कर्मचारी को सौंपे थे। इसके बाद उन्हें “ACKNOWLEDGEMENT ACCOUNT CREATION” का मैसेज मिला, जिसमें नया पीएनजी कनेक्शन बीपी नंबर 5000307130 जारी होने की जानकारी दी गई।

निवासी का कहना है कि सोसाइटी में लगातार पीएनजी कनेक्शन लगाने के लिए कर्मचारी आते रहते हैं। उनके घर पर भी दो बार कर्मचारी पहुंचे, लेकिन कुछ समय बाद आने की बात कहकर वापस चले गए। इसके बाद आज तक कनेक्शन नहीं किया गया।

पीड़ित परिवार ने बताया कि सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बावजूद लगातार देरी होने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार संपर्क करने के बाद भी समाधान नहीं मिला है।

स्थानीय लोगों ने संबंधित कंपनी और अधिकारियों से मांग की है कि लंबित पीएनजी कनेक्शन को जल्द चालू कराया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके और उन्हें बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।

Share This Article
Leave a Comment