अत्याधिक शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत

Rohit Kumar
1 Min Read

नोएडा संवाददाता, थाना फेस थ्री क्षेत्रांतर्गत किशन पुत्र हेमनाथ उम्र 55 वर्ष मूल निवासी नेपाल जो ममूरा में एक होटल में काम करता था ममूरा की गली में बेहोश अवस्था में मिला था। जिसको सूचना मिलने पर थाना फेस थ्री पुलिस द्वारा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर द्वारा उसको मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा चुकी है। मृतक के सगे भाई द्वारा बताया गया की मृतक अत्याधिक शराब पीने का आदी था एवं प्रथम दृष्टया मृत्यु का कारण अत्याधिक शराब पीना प्रतीत हो रहा है।पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment