शंभू वाटिका में बिजली समस्या से बढ़ा खतरा, हादसे का इंतजार कर रहा विभाग

Amit
1 Min Read

नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित

नोएडा – नोएडा के शंभू वाटिका क्षेत्र में पिछले लगभग एक सप्ताह से बिजली समस्या को लेकर स्थानीय लोग परेशान हैं। क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।

स्थानीय निवासियों में विभाग की कार्यशैली को लेकर भारी नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि अगर समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्रवासियों ने सवाल उठाया कि आखिर बिजली विभाग किस दिन का इंतजार कर रहा है। लोगों ने मांग की है कि विभाग तत्काल संज्ञान लेकर समस्या का स्थायी समाधान कराए ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।

Share This Article
Leave a Comment