क्या आप भी चाव से खाते हैं सोया चाप? नोएडा के फैक्ट्री से लीक हुआ वीडियो, ऐसे बनाया गया शाकाहारी मटन!

News Desk
2 Min Read

नोएडा। पनीर और नानवेज के विकल्प में रूप में खाया जाने वाले सोसा चाप को अशुद्ध तरीके से बनाए जाने का एक वीडियो रविवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। कारीगर सोयाचाप बनाते समय जमीन पर पड़े कच्चे माल में लेट-लेटकर नहाते और रील्स बनाते दिखे।

इस तरीके से बनी सोयाचाप को खाकर लोगों के बीमार पड़ने से इनकार नहीं किया जा सकता। वीडियो नोएडा सेक्टर 27 की एक फैक्ट्री का होना बताया जा रहा। खाद्य सुरक्षा और पुलिस मामले की जांच कर रही।

इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित 37 सेकेंड का वीडियो में सोया चाप बनाने की एक फैक्ट्री नजर आ रही। उसके परिसर में सोया चाप का बैटर जमीन पर पड़ा हुआ है।

उसके ऊपर अर्धनग्न अवस्था में लेटे कारीगर को दूसरा कारीगर पकड़कर इधर-उधर खींच रहा, जबकि तीसरा कारीगर पाइप से पानी की बौछार कर रहा। पहला कारीगर बैटर के अपने शरीर पर लपेट-लपेटकर उसको इधर-उधर ले जाता भी है, जबकि अन्य कारीगर मशीनों पर काम करते दिख रहे। वीडियो के बैकग्राउंड में बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ और बेटे को दफन कर दो गीत भी बजता सुनाई देता है।

बदबू और कीड़े निकलने के यही कारण

सोयाचाप का बैटर हो या अन्य मैदा निर्मित उत्पाद बनाने का मामले हों। अवैध तरीके से गली-मोहल्लों में चोरी छिपे चल रहीं फैक्ट्री में अशुद्ध तरीके से उत्पाद बनाने के मामले सामने आते हैं। इस तरह की लापरवाही बरते जाने के चलते ही सोसा चाप से बदबू आने और कीड़े निकलते हैं।

फिर भी प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग जैसे जिम्मेदार औचक निरीक्षण कर जांच नहीं करते हैं। अगर सख्ती बरती जाए तो इस तरह के मामलों में काफी हद तक रोक लगाई जा सकती है। लोगों को शुद्ध तरीके से बने उत्पाद पहुंचना भी सुनिश्चित होगा।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुरू की जांच 

गौतमबुद्ध नगर सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि वीडियो का संज्ञान ले लिया गया है। वीडियो नोएडा का होना प्रतीत नहीं हो रहा। इसकी गहनता से जांच कराई जा रही।

Share This Article
Leave a Comment