UP में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रैक्टर से टकराई बोलेरो; 4 की मौत सहित 2 गंभीर

Rohit Kumar
1 Min Read

हाथरस के मुरसान रेलवे स्टेशन के सामने मथुरा-बरेली मार्ग पर एक बोलेरो और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोग इस दौरान घायल बताए जा रहे हैं।

भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परख्च्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद डीएम, एसपी व अन्य अधिकारी पोस्टमार्टम गृह पहुंचे।

मृतकों मे दीपक पुत्र राजेश शर्मा उर्फ गुड्डू निवासी नगला गोपी थाना मुरसान, कृष्णा पुत्र राजवीर निवासी जटोई मुरसान और हर्ष पुत्र विजय सिंह निवासी गांव जवाहर थाना इगलास जिला अलीगढ़ की पहचान हुई है।

Share This Article
Leave a Comment