ग्रेटर नोएडा। नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) ने शुक्रवार को 8.84 करोड़ रुपये की लाभांश धनराशि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को सौंपी है। यह धनराशि वित्तीय वर्ष 2020-21 की है। एनपीसीएल के एमडी व सीईओ पीआर कुमार ने सोमवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ सुरेन्द्र सिंह को यह चेक सौंपा। इस अवसर पर प्राधिकरण के सीईओ सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि इस धनराशि को विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा। बता दें, कि एनपीसीएल में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 27 फीसदी की हिस्सेदारी है, जिसके चलते एनपीसीएल से हर साल लाभ का हिस्सा प्राधिकरण को भी प्राप्त होता है। एनपीसीएल के एमडी व सीईओ पीआर कुमार ने कहा कि एनपीसीएल ग्रेटर नोएडा में सुचारू विद्युत आपूर्ति के लिए प्राधिकरण के साथ मिलकर सतत कोशिश करती रहेगी। चेक सौंपने के दौरान प्राधिकरण के एसीईओ प्रेरणा शर्मा व एनपीसीएल के अधिकारी शरद सिन्हा भी मौजूद रहे।
एनपीसीएल ने ग्रेनो प्राधिकरण को आठ करोड़ के चेक सौंपे
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment
Leave a Comment
Latest News
Recent Post
- ड्यूटी पर तैनात MCD सफाईकर्मी की चाकू से हत्या, गुस्साए कर्मचारियों ने LBS अस्पताल घेरा
- गोविंदपुरी में युवक की चाकू मारकर हत्या, नशे के विवाद में वारदात; आरोपी गिरफ्तार
- पत्नी की हत्या का आरोपी सरवर अली गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और कारतूस भी बरामद
- दिल्ली में पानी के पुराने बिल पर बड़ी राहत, 31 मार्च 2027 तक 100% LPSC माफ
- दिल्ली में लागू होगी ई-कैबिनेट प्रणाली, कागजरहित और तेज होगा सरकार का कामकाज
- लाल बाग के किशोर हत्याकांड का आरोपित अमन मुल्ला पुलिस की रडार पर, खुलेगी हिस्ट्रीशीट
- दिल्ली मेट्रो में CISF जवान पर महिला की फोटो खींचने का आरोप, मोबाइल गैलरी में मिली तस्वीर
- मोहन नगर में शव मिलने की गुत्थी सुलझी, गाली देने के विवाद में तीन युवकों ने की थी हत्या
